
राजनांदगांव – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरुण सिसोदिया के निर्देशानुसार शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा जी के पास लगभग 1100 नए सदस्य का सदस्यता फॉर्म जमा किया गया।
आसिफ अली ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की किसान हितैषी सरकार के कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लोगों ने कांग्रेस के प्रति विश्वास किया व सदस्यता ग्रहण किया और सदस्यता कराने का कार्य निरंजन जारी है और कुछ दिनों में हजारों लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं जो पूरा किया जाएगा । आसिफ अली के साथ दीपक सिन्हा ,देवेंद्र साहू ,मोहित कोचरे,सावन पाल ,ऋषि रजक उपस्थित थे ।









































