
शिविर में सभी विभाग में आए समस्या का समाधान बताने के साथ साथ हितग्राहियो को योजना संबंधी कार्ड का वितरण
राजनांदगांव 17 मई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गत माह से आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ देने उनसे संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओ के निराकरण के लिये सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अतंर्गत नागरिको की समस्या का निराकरण कर आवेदको के समस्याओं का समाधान बताने अंतिम चरण में निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में 5 मई से 31 मई 2025 तक प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में नगर निगम के अलावा अन्य शासकीय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रह कर आमजनों को उनकी समस्या का समाधान बताकर तथा उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस का वितरण कर अन्य शासकीय योजना का लाभ दिया जा रहा है।
शिविर के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि समाधान शिविर की कडी में 19 मई सोमवार को वार्ड नं. 28,29,30,31 व 32 के लिये सी.डी.एस. लखोली स्कूल में प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक समाधान शिविर लगाया जायेगा। जिसमें उपरोक्त वार्ड के नागरिक जिनके द्वारा अपनी समस्या संबंधी आवेदन दिये है, उनका समाधान बताया जायेगा। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा। उन्होंने उपरोक्त 5 वार्ड के वार्डवासियों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओ का समाधान जान, शासन की योजनाओ का लाभ लेने की अपील की हैै।









































