
सम्मान रैली में उमड़ा जनसैलाब,फूलों की वर्षा और जयकारों से गूँजा पटरी पार क्षेत्र

राजनांदगाँव राजनांदगाँव के पटरी पार क्षेत्र के खिलाड़ियों ने पच्चीसवी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, रायपुर में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर जिले और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
चीखली स्कूल मैदान में अभ्यासरत खिलाड़ी पुष्पीता साहू, घनिष्ठा साहू, द्विशा निषाद, मोनिष्का विश्वकर्मा एवं दक्ष चौबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। यह पहली बार हुआ है कि पटरी पार क्षेत्र से पाँच खिलाड़ियों ने एक साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और पदक जीते।
रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मे 27 से 30 सितम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ के पाँच संभाग की टीम रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा ने भाग लिया जिसमें घनिष्ठा साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल किए।मोनिष्का विश्वकर्मा ने 1 गोल किया। पुष्पीता साहू ने रक्षा पंक्ति में मजबूत खेल दिखाया तथा द्विशा निषाद ने बतौर गोलकीपर कई निर्णायक बचाव कर दर्शकों का दिल जीत लिया। दक्ष चौबे ने बालक वर्ग में गोलकीपर के रूप में सबसे कम गोल खाने का रिकॉर्ड बनाया।

खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रदान किया जा रहा निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण तथा खेलो इंडिया द्वारा संचालित विशेष प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रतियोगिता मे चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की गुना (मध्यप्रदेश) में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होना है मे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भव्य स्वागत एवं सम्मान रैली
प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटने पर खिलाड़ियों का पटरी पार क्षेत्र में सम्मान रैली आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने फूलों की वर्षा और जयकारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, राजा माखीजा एवं सुनील साहू, समाज सेवी भरत लाल वर्मा, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नरेश डाकलिया, रमेश डाकालिया, कुतबुदद्दीन सोलंकी, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, समाजसेवी नीलम जैन,
गुणवंत पटेल, प्रिंस भाटिया, अब्दुल कादिर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, दिग्विजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशिक्षक भूषण साव एवं अनुराज श्रीवास्तव, कोच किशोर धीवर, चन्द्रहास, दिलीप रावत, महिमा यादव, शकील अहमद, आरती शेंडे, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, गुरुनानक स्कूल प्राचार्य योगेश दूवेदी तथा समाजसेवी लक्ष्मण यादव, हारुन खान, दीपेश चौबे, छोटू चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।









































