
26 सितंबर को चिटफंड का पैसा बांटेंगे
राजनांदगांव, । कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि 26 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिटफण्ड की राशि का वितरण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री सांकरदाहरा में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत सभी नोडल अधिकारियों को टीम का गठन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 15 से 20 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता लाने के तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों एवं सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनसामान्य को श्रमदान करने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी कार्य का अवलोकन फिल्ड में जाकर करें। गिरदावरी का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटि रहित होना चाहिए। उन्होंने किसानों का पंजीयन बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सोमवार 25 सितम्बर को फ्लाईएस ब्रिक्स एवं वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री के लिए विशेष अभियान चलाने कहा। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों, रीपा एवं शासन की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करेंगे।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के लंबित कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांजी हाऊस का निर्माण करने के लिए संबंधित अधिकारी प्रस्ताव प्रस्तुत करें। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए घुमंतू पशुओं को कांजी हाऊस में रखने का कार्य प्राथमिकता देते हुए करना है । उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीदी को ध्यान में रखते हुए पीडीएस एवं मिलर्स से बारदाने प्राप्त करें। ऐसे पीडीएस दुकान जहां बारदाने नहीं दिए जा रहे हैं, उनका चिन्हांकन करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
दुर्घटना को रोकने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खुले कुएं को बंद करने का कार्य प्राथमिकता से करें। उन्होंने छुरिया जनपद में निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने क्वांर नवरात्रि में माँ बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा पंडाल तैयार करने के ने निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत की ने व्यवस्था करने के निर्देश सीएसईबी को दिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण अंतर्गत जिले में सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटी पार्लर का कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहें। बेरोजगारी भत्ता संबंधी कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए कहा।









































