back to top

VISION TIMES : क्लास रूम में नवमी के छात्र की मौत…

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक स्कूली बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पढ़ाई के क्लास में बच्चे की मौत हुई है. अचानक हुई इस मौत से स्कूल-प्रशासन सकते में आ गया. बच्चा क्लास 9 का छात्र था. प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, असली कारण जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल ((अलीगंज ब्रांच) का है. यहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई. क्लास में पढ़ते-पढ़ते वो बेहोश हो गया. लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है.

Advertisements

You cannot copy content of this page