राजनांदगांव : 33 पौवा महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्री व 02 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

-33 पौवा महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्रा व 02 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु छुपा कर रखा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Advertisements

-दिनेश मेश्राम पिता भीमराव मेश्राम उम्र 26 साल साकिन कोरचाटोला थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक, जिला राजनांदगांव संतोष सिंह (भापुसे0), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुमार कुर्रे़ के दिशा निर्देशन पर दिनांक 22.03.2022 को थाना चिल्हाटी प्रभारी उप निरी0 बिलकीश खान के कुशल नेतृत्व मे लगातार थाना क्षेत्र मे पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियो पर सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य मे आज दिनांक 22.03.22 को जरिये मुखबिर की सूचना मिला कि ग्राम कोरचाटोला में दिनेश मेश्राम अपने घर परछी में महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्रा व कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश मेश्राम पिता भीमराव मेश्राम उम्र 26 साल साकिन कोरचाटोला थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 33 पौवा महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्रा प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई एवं 02 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल जुमला 7.940 एमलए कीमती करीबन 2280/ रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।

आरोपी के विरूद्व थाना चिल्हाटी में अपराध क्रमांक 28/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी0 बिलकीश बेगम, आर0 263 उमेंद पिस्दा, 1084 मन्नूराम नेताम, 1336 पुनेश्वर पाटिल का योगदान सरहानीय है।