
राजनांदगांव जिले मे एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ
जिले के छुरिया क्षेत्र पैरीटोला के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान शासकीय वाहन महतारी एक्सप्रेस ( महतारी एम्बूलेस ) का उपयोग कर अवैध शराब की तस्करी करने वाले के पकडा है ।यहां पर महतारी एक्सप्रेस ( महतारी एम्बूलेंस ) मे अवैध शराब तस्करी की जा रही है । वनांचल क्षेत्र में जहां समय पर गर्भवती महिलाओं को महतारी एक्सप्रेस ( महतारी एम्बूलेंस) की सुविधा नहीं मिल पाती है। वहीं यहां इस वाहन का उपयोग अवैध शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बीती रात शराब की तस्करी कर रहे महतारी एक्सप्रेस 102 वाहन को पुलिस की डायल 112 की मदद से पकड़ा गया। जिसमें महाराष्ट्र निर्मित 16 पेटी अवैध संतरी शराब भरी हुई थी।









































