back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ पुलिस की तेज कार्रवाई ,चोरी की बाइक और मोबाइल 7 घंटे में बरामद…

आदतन अपराधी एकांत यादव गिरफ्तार, नाबालिग साथी संरक्षण गृह भेजा गया

Advertisements

राजनांदगांव। नवरात्रि मेला में बढ़ी भीड़ के बीच अपराधियों पर पैनी नजर रख रही डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। महज 7 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया।

मामला 27 सितंबर का है, जब प्रार्थी नितेष चंद्रवंशी अपनी मोटरसाइकिल HF डिलक्स (CG 08 AC 4563) और मोबाइल फोन (रीयलमी) के साथ डोंगरगढ़ मेला देखने आया था। बम्लेश्वरी हॉस्पिटल के पास उसने बाइक खड़ी कर रखी थी, तभी दो युवक बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब ₹20,000 आंकी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

संदिग्ध एकांत यादव (18 वर्ष), निवासी डोंगरगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने नाबालिग साथी के साथ वारदात करना कबूल किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए गए।
आरोपी एकांत यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को संरक्षणात्मक अभिरक्षा में रखा गया है।

आदतन अपराधी हैं दोनों

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एकांत यादव और उसके नाबालिग साथी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, गाली-गलौज, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराएं शामिल हैं।

कार्यवाही में सउनि गणेश चौहान, आरक्षक दीपेश मुंदनकर, अजय पाटले और लीलाधर मंडलोई की अहम भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page