राजनांदगांव : 48 घंटे के लिए राजनांदगांव सहित दो नए जिले में आरेंज अलर्ट…

राजनांदगांव – मानसून की बेरूखी का सिलसिला टूटने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से अंचल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार बना हुआ है। हालत यह है कि इन तीन दिनों में एक से डेढ़ घंटे की बारिश के बाद दिनभर उमस हलाकान कर रही है। अब भी बारिश का कोटा अपने टारगेट से 43 फीसदी तक दूर है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए राजनांदगांव सहित दोनों नए जिले को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार एक अवदाब उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-उड़ीसा तट और उससे लगे उत्तर आंध्र प्रदेश के तट के ऊपर स्थित है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़िशा तट पर पुरी के पास कल सुबह पहुंचने की संभावना है, इसके पश्चिम- उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की तरफ जाते हुए कमजोर होने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर अवदाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके चलते प्रदेश में कल अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में भारी वर्षा के क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के, मध्य पूर्वी और
दक्षिणी भाग संभावित है।