
राजनांदगांव। दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान कर समाज को प्रेरक संदेश दिया।
दिनांक 25 अगस्त 2025 को प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के नेतृत्व तथा कार्यक्रम अधिकारी इकाई 01 प्रो. संजय सप्तर्षि एवं इकाई 02 प्रो. करुणा रावटे के मार्गदर्शन में NSS स्वयंसेवी साहिल, चमन साहू और केसर साहू ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में छात्र युवा मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।
“रक्तदान महादान” का संदेश
समिति ने बताया कि रक्तदान केवल एक छोटा-सा प्रयास नहीं, बल्कि जीवन बचाने का सबसे पवित्र कार्य है। स्वयंसेवियों ने आम लोगों से अपील की कि वे भी रक्तदान के लिए आगे आएं और अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।
रक्तदान महादान केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।









































