
राजनांदगांव शहर के मध्य महावीर चौक में 111 फीट का केसरिया ध्वज लहराया जाएगा। जानकारी के अनुसार इतना विशाल ध्वज प्रदेश में पहली बार राजनांदगांव में लगाया जा रहा है यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथागत पांडे ने बताया कि उक्त ध्वज की पोल कोलकाता में तैयार की जा रही है वही ध्वज मुंबई से बनकर आएगा ।
पांडे ने 16 अप्रैल को स्थल पूजन में शामिल होने के लिए प्रदेश एवं जिले वासियों से अपील की है।









































