रायपुर : अभिषेक मीणा होंगे राजनांदगांव जिले के नए पुलिस अधीक्षक…

रायपुर। प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। प्रतिदिन राजधानी और समस्त जिलों में आईपीएस अफसरों के तबादले किए जा रहे है। इसी बीच एक बार फिर छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। आईपीएस अफसरों को तबादले के साथ नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

प्रदेश में आदेश अनुसार, पारूल माथुर DIG, ACB, मुख्यालय रायपुर, SP अभिषेक मीणा को राजनांदगांव, SP सदानंद कुमार को रायगढ़, SP संतोष कुमार सिंह को बिलासपुर, SP उदय किरण को कोरबा, SP पुष्कर शर्मा को नारायणपुर, SP योगेश कुमार पटेल का सीएम भूपेश बघेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।