back to top

राजनांदगांव: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल होंगे अरुण सिंह सिसोदिया…

राजनांदगांव -कांग्रेस की देशभर में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हो गई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। राहुल के पत्र में ‘स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है। इसमें महंगाई, रोजगार और उद्यमों पर जोर देने की बात कही जा रही है।

Advertisements

प्रदेश महामंत्री राजनादगांव शहर जिला प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया कल वार्ड नंबर 20 पेण्ड्री मे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा मे होंगे शामिल होंगे। आपको बता दे की दिनांक 28 जनवरी शनिवार को वार्ड क्रमांक 20 पेंड्री वार्ड स्कूल के पास दोपहर 3 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार,हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के अंतर्गत राजनांदगांव में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शहर के हर वार्ड (के अंतर्गत बूथों) में पहुंच रही है।आप सभी सम्मानित निगम,मंडल,आयोग/प्रदेश पदाधिकारी,शहर/ब्लॉक पदाधिकारी,महापौर/निगम अध्यक्ष,पार्षद/एल्डरमैन/छाया पार्षद/युवा कांग्रेस/ एनएसयूआई/महिला कांग्रेस/सेवादल/सभी मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,समस्त कांग्रेसजन इस यात्रा में शामिल होकर पार्टी के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित है।

दिनांक 28 जनवरी दिन शनिवार को पेंड्री वार्ड नं.20 में पेंड्री स्कूल से प्रारंभ होकर पूरे वार्ड में घर घर संपर्क उपरांत समापन होगा।
उपरोक्त जानकारी उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली ने दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page