रायपुर : इस बार 10 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा मानसून….

रायपुर कोरोना काल की दिक्कतों के बीच मौसम विभाग ने किसानों को एक राहत भरी खबर दी है । बताया गया कि इस बार मानसून 10 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा । अगर सब सामान्य रहा तो मानसूनी बादल 21 जून तक पूरे प्रदेश को ढक चुके होंगे । मानसून के समय से आने से खेती संबंधी कार्यों में तेजी आएगी।

Advertisements


रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया सामान्य तौर पर 1 जून को केरल के तट पर मानसून पहुंच जाता है भारत मौसम विभाग ने इस बार इसे 1 दिन पहले यानी 31 मई तक केरल तट से टकराने की संभावना जताई है । अगर परिस्थितियां सामान्य रही तो मानसून के बादल 10 जून को जगदलपुर पहुंच जाएंगे 15 जून तक यह रायपुर के ऊपर होंगे तथा 21 जून तक अंबिकापुर पहुंचने की संभावना है ।

एचपी चंद्रा ने कहा इस बार मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई गई है इसमें 96% तक बरसात हो सकती है
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर संकेत ठाकुर कहते है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए समय से मानसून का आना और सामान्य रहना बड़ी राहत है । यहां खरीफ के फसलों का बड़ा रखबा बरसात पर ही निर्भर है । एक फसली इलाकों में यह बरसात अच्छी फसल की उम्मीद बनाएगा लेकिन अप्रैल-मई में हो रही बरसात ने किसानों का खर्च बढ़ा दिया है । इसी महीने में किसानों ने अकरस जुताई कराई थी। इस गहरी जुताई से खरपतवारों का नियंत्रण होता है ।