रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कोरोना संक्रमित…

रायपुर- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव कोरोना संक्रमित हो गए हैं श्री सहदेव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी ।स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा की कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ। मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें। समस्त प्रदेशवासीयों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें।