back to top

Rajnandgaon Vaccination for Child: 15 से 18 साल के बच्चों को कैसे लग रही वैक्सीन, देखिए तस्वीरें…

राजनांदगांव जिले भर में 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोनावायरस का टीकाकरन लगाया जा रहा है इसकी अलग अलग तस्वीरें सामने आ रही है।लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से बच्चों का टीकाकरण की शुरुआत हो गई है जिन बच्चों का 2007 या इससे पहले का जन्म है उनको टीका लगाया जा रहा है जिले में करीब 1.17 लाख बच्चों का अनुमानित टारगेट तय किया गया है जिनको टीका लगाने के लिए स्कूलों में ही सेंटर बनाया जा रहे हैं पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने 231 स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया है।

Advertisements

राजनांदगांव शहर में करीब 4 स्कूलों में बच्चों के लिए सेंटर बनाए गए हैं इनमें पदुमलाल बख्शी, सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल एवं वेसलीयन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सेंटर तैयार किया गया है वहीं जिले में कुल 272 सेंटर बनाए गए हैं।

आप ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन- सबसे पहले covin पोर्टल पर जाएं अगर आपको भी पर रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा यहां आपको बच्चे का नाम, उम्र जैसे कुछ जानकारियां देनी होगी रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा फिर आप अपने इलाके का पिन कोड डालें आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी इसके बाद तारीख और समय के साथ अपना वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page