अंत्योदय राशन कार्डधारी नागरिकों का वैक्सीन लगाना प्रारंभ

मेडिकल कॉलेज में भी होगा टीकाकरण
रायपुर 1 मई 2021 / रायपुर जिले में आज 1 मई से 18 वर्ष के 44 आयु वर्ग के नागरिकों के कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया गया । वर्तमान में 18 से 44 आयु वर्ग के ऐसे नागरिकों को वैक्सीन लगाया जाएगा ,जो अंत्योदय राशन कार्डधारी है।
इसके लिए रायपुर जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। रायपुर के मेडिकल कॉलेज में भी अंत्योदय राशन कार्ड धारी नागरिकों के लिए टीकाकरण केंद्र बनाया गया है । आज पहले दिन इन केंद्रों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने टीका लगवाया । टीकाकरण का कार्य प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। आज रविवार के दिन की टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
इसी तरह टीकाकरण केंद्र रायपुर नगर निगम के अंतर्गत जिला अस्पताल पंडरी,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटागांव, गुढ़ियारी और गोगांव तथा बीरगांव नगर निगम के अंतर्गत रावांभाठा में बनाएं गए है। इसी तरह तिल्दा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरखूट और बंगोली , अभनपुर विकासखंड के तोरला और परसदा , आरंग विकासखंड के राखी और रीवा तथा धरसीवां विकासखंड के मांढर और कुरूद- सिलीयारी में टीकाकरण केंद्र बनाए गए है।
जिले के अंत्योदय राशन कार्डधारी नागरिक निकटतम टीकाकरण केंद्र में जाकर राशनकार्ड तथा आधार या वोटर कार्ड जैसे कोई एक पहचान पत्र दिखाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए किसी पूर्व पंजीयन की जरूरत नहीं है। लॉक डाउन अवधि में अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड दिखाकर टीकाकरण हेतु टीकाकरण केंद्र तक आने-जाने की सुविधा प्रदान की गई है।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे टीकाकरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकाल कॉल का पालन करें ।











































