
रायपुर, । रायपुर में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी का शव घर के सोफे पर मिला, जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृत महिला का नाम रेखा गुप्ता है। उसके पति का नाम राजेंद्र गुप्ता है। दोनों मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे।
दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। 4 साल का बच्चा भी है। चंडी नगर में किराए के मकान में रहते थे। राजेंद्र वेल्डिंग का काम करता था। दरअसल, मंगलवार सुबह पति-पत्नी घर पर ही थे। पत्नी रेखा गुप्ता सोफे पर बैठी थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकरविवाद शुरू हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि राजेंद्र ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। मर्डर के बाद वह खुद सुसाइड करने चला गया।राजेंद्र गुप्ता चंडी नगर से लाभांडी इलाके में रेलवे पटरी पर पहुंचा, फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू, तेलीबांधा और खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को राजेंद्र गुप्ता की जेब से आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिला।
राजेंद्र ने मरने से पहले लिखा था कि मैं अपनी पत्नी और बच्चों से बेहद प्यार करता हूं। उनके बिना जीवन संभव नहीं है। मैं अपनी बीवी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। बेटे को मेरे परिजनों को सौंप देना। सुसाइड नोट के मुताबिक दोनों के बीच 2 साल से विवाद चल रहा था। तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिए थे, लेकिन अभी तलाक पर कोई फैसला नहीं आया है।
4 साल का बेटा बिहार में अपनी नानी के घर रह रहा है। रायपुर में सिर्फ पति-पत्नी ही रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आधार कार्ड में लिखे पता के मुताबिक जब पुलिस राजेंद्र गुप्ता के घर पहुंची तो वहां राजेंद्र की पत्नी की लाश मिली। खम्हारडीह पुलिस ने रेखा गुप्ता की लाश को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं खम्हारडीह पुलिस का कहना है कि सुसाइड और मर्डर की वजह साफ नहीं हुई है। कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। क्या पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था.









































