back to top

रायपुर ब्रेकिंग : हड़ताल कर रहे मनरेगा सहायक परियोजना पदाधिकारी पर राज्य सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 21 सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा समाप्ति का आदेश जारी…

रायपुर 3 जून 2022। हड़ताल कर रहे मनरेगा सहायक परियोजना पदाधिकारी पर राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। वार्ता के बावजूद हड़ताल पर उतारू मनरेगा के संविदा सहायक परियोजना अधिकारियों को राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। मनरेगा कमिश्नर की तरफ से इस बाबत 21 सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है।

Advertisements

मनरेगा आयुक्त की तरफ से भेजे गये आदेश में बताया गया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनातर्गत सहायक परियोजना अधिकारी के पद पर लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थपना किये जाने के फलस्वरूप सहायक परियोजना अधिकारी (संविदा) की आवश्यक्ता नहीं होने के कारण सहायक परियोजना अधिकारी (संविदा) की सेवाएं ” छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( संविदा नियुक्त) नियम 2012 की कंडिका 11 (5) के अनुसार एक माह का वेतन देकर समाप्त की जाती है।

नवीन पदस्थापना की गई है देखिए लिस्ट-

Advertisements

You cannot copy content of this page