back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘खलिहान‘ के पोस्टर का किया विमोचन…

रायपुर, 25 सितम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘खलिहान‘ के निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों की टीम ने सौजन्य मुलाकात की। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के सामाजिक परिवेश एवं खेती-किसानी पर केन्द्रित है।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘खलिहान‘ फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया और टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खलिहान फिल्म के निर्माता-निर्देशक-अभिनेता श्री शेखर सोनी सहित सर्वश्री महेन्द्र सिन्हा, राधेश्याम सिन्हा एवं समाज सेवी श्रीमती सुनिता गुप्ता उपस्थित थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page