रायपुर : मुख्यमंत्री पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए…

रायपुर, 20 जून 2023 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना l

रथयात्रा से मुख्यमंत्री पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए l

मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना)  की रस्म अदा की l

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की l