back to top

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल में प्रोफाइल के साथ आधार लिंक कराना अनिवार्य…

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्यापम ने प्रोफाइल के साथ आधार नंबर लिंक करने की सुविधा प्रदान की गई है।

Advertisements

एक बार आधार नंबर लिंक हो जाने के पश्चात प्रोफाइल में संशोधन करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को व्यापम आने अथवा फीस भुगतान करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, वे स्वयं ही ऑनलाइन प्रोफाइल में संशोधन कर सकेंगे ।

आधार लिंक करने से प्रोफाइल के साथ जुडे सभी आवेदन पत्र उस आधार नंबर के साथ जुड़ जायेंगे इसलिए परीक्षार्थियों को काउसिंलिंग में भी सुविधा होगी।

यदि किसी अभ्यर्थी ने गलती से एक से अधिक प्रोफाइल बना ली है, तो आधार लिंक करने से वे सभी प्रोफाइल आपस में मर्ज हो जायेंगे और परीक्षार्थी एक ही लॉगिन से व्यापम की परीक्षाओं से संबंधित वह सभी आवेदन भर सकेंगे ।

भविष्य में व्यापम की बेबसाइट पर प्रोफाइल बनाने, ऑनलाइन आवेदन करने तथा ऑनलाइन कांउसिंलिंग में भाग लेने के लिए आधार लिंक करना अनिवार्य है।

Advertisements

You cannot copy content of this page