रायपुर : युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार की अगुवाई में सैकड़ों युवा पहुंचे राजधानी…

राजीव युवा मितान क्‍लब सम्‍मेलन में शामिल हुए

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय नेता व लोकसभा सांसद राहुल गांधी व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष आतिथ्‍य में नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में आयोजित ‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’ में युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्‍व में सैकड़ों युवा मितान क्‍लब के पदाधिकारी व सदस्‍य शामिल हुए। सभी शनिवार की सुबह राजनांदगांव से रवाना हुए और सम्‍मेलन में राहुल गांधी व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को सूना।

आयोजित सम्‍मेलन को लेकर युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्‍व में राज्‍य सरकार युवाओं के लिए राजीव युवा मितान क्‍लब जैसी महत्‍वपूर्ण योजना का संचालन कर रही है। योजना के प्रदेश समन्वयक गिरीश देवांगन ने इसे और सुव्‍यवस्थित करते हुए युवाओं में ऊर्जा का संचार किया है। उनके मार्गदर्शन में क्‍लब की गतिविधियों को विस्‍तार मिला है। मुदलियार ने कहा कि – इस योजना के तहत युवाओं को संगठित कर उन्‍हें सामाजिक जिम्‍मेदारियों से जोड़ते हुए उनकी रचनात्‍मकता विकसित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रति वर्ष सरकार युवाओं के समूहों को एक लाख रुपए दे रही है।

राजीव युवा मितान क्‍लब सम्‍मेलन को लेकर उन्‍होंने कहा कि – कांग्रेस के राष्‍ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। उन्‍हें देखने-सुनने बड़ी तादाद में लोग स्‍वस्‍फूर्त यहां पहुंचे। उनकी मौजूदगी को लेकर युवाओं में उत्‍साह देखने लायक था। मुदलियार ने कहा कि – प्रदेश सरकार के साथ जुड़कर युवा शासन की योजनाओं को घर – घर तक पहुंचाने में भी अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।