back to top

रायपुर : रायपुर के तेलीबांधा तालाब के किनारे ‘वर्चुअल योग मैराथन’ में शामिल हुए बच्चे…

रायपुर 21 जून 2021अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को ’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’  में रायपुर जिले के तेलीबांधा तालाब के किनारे नन्हें बच्चें भी शामिल हुए।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा सातवें राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कोविड संक्रमण को  दृष्टिगत रखते हुए डिजीटल प्लेटफार्म पर किया जा रहा है।

वर्चुअल योग मैराथन के प्रतिभागी किसी भी स्थान पर समूह में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर या पार्क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास करते हुए अपनी फोटो,वीडियो हैशटैग #yogwithchhattisgarh  के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं।

21-22 जून को फोटो एवं वीडियो अपलोड करने का समय निर्धारित है। प्रतिभागियों द्वारा तीन यौगिक अभ्यासों (आसन, प्राणायाम, बंध अथवा मुद्रा) का पांच मिनट का वीडियो क्लीप दिनांक ई-मेल internationalyogaday2021@gmail.com  पर अनिवार्य रूप से भेजना होगा। 

Advertisements

You cannot copy content of this page