रायपुर : सीएम भूपेश बघेल दूधाधारी मठ में आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में हुए शामिल…

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी। सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन ला छेरछेरा पुन्नी के बहुत बधई। छेरछेरा हमन ला दान अऊ समाज के साझा जिम्मेदारी के महत्व समझाथे और याद देवाथे कि हम कइसन गौरवसाली परंपरा के समाज हन। आजे हमन शाकम्भरी जयंती घलो मनावत हन। बहुत शुभकामना।

Advertisements

 सीएम भूपेश बघेल दूधाधारी मठ में आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मठ में छेरछेरा भी मांगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, हमारी सरकार सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दी और हम मुख्यमंत्री निवास में सभी तीज-त्यौहार मनाते हैं।

साथ ही सीएम बघेल ने कहा कि दान देना और लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है।