back to top

रायपुर : सुशासन तिहारः ग्राम टोहड़ा में हुआ समाधान शिविर का आयोजन…

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने किया पौधरोपण 

Advertisements

रायपुर 14 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज तिल्दा ब्लॉक के ग्राम टोहड़ा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजनों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, श्रम कार्ड, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया। 

समाधान शिविर के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पौधरोपण किया। साथ ही शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, स्प्रेयर, आईस बॉक्स, मछली जाल आदि का वितरण भी किया गया।

शिविर में जिला पंचायत सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा, तिल्दा जनपद पंचायत सदस्य श्री तुकाराम जोगी, श्रीमती कुंती वर्मा, श्रीमती ललिनी ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page