
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देर रात हुई तेज बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं जगह-जगह सड़कों पर पानी आ गया है । वहीं कुछ जगहों पर नदी नालों के ऊपर बने ब्रिज के ऊपर से तेज पानी बह रहा है जिसके बाद आम जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर उन नदी नालों को तेज बहाव के बीच पार कर रहे हैं।

मरवाही में रेंज आफिस के गेट से लेक रेंज परिसर तक पानी भर गया वहीं प्रशासन ने अब तक सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर इन जगहों पर सुरक्षा इंतजाम की व्यवस्था नहीं की है। जिले में नदी नालों में उफान के बाद कई गांव का आपस में संपर्क टूट गया है तो वहीं स्कूली बच्चे, सरकारी कर्मचारी, मरीज को मुख्यालयों तक पहुंचने में लेट लतीफी हो रहीहै। वही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की आशंका जताई है….









































