लेखापाल सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती…

छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण प्रबंधन एजेंसी (WCDC) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर, कृषक नगर, लाभाण्डी रायपुर छ.ग. के पत्र क्रमांक / 668 / CGSWMA/2022 रायपुर दिनांक 29.09. 2022 एवं 735 CGSWMA/2022 रायपुर दिनांक 18/10/2022 से प्राप्त निर्देश के परिपालन में WDC- PMKSY 2.0 योजना के सफल संचालन हेतु परियोजना स्तर पर एक वर्ष की संविदा नियुक्ति हेतु अधोवर्णित पदों व उनके सम्मुख दर्शाये गये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव आदि प्रमाण पत्रों सहित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किए जाते है

Name of Posts

  1. लेखापाल सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर

पदों की संख्या – 01 पद

Age Details

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।

Qualification Details

मान्य संस्थाओं से कम्प्यूटर में डिप्लोमा अथवा डिग्री ।

Salary Details

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 20,900/- वेतनमान दिया जायेगा ।

Important Dates

आवेदन प्रारंभ : 21-02-2023

अंतिम तिथि : 20-03-2023

Application Process

  1. आवेदन बंद लिफाफे में कार्यालय उप संचालक कृषि जिला बीजापुर में पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से दिनांक 20/03/2023 तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक ही स्वीकार किये जायेंगे। समय सीमा पश्चात एवं व्यक्तिगत रूप से प्राप्त आवेदनों पर विचार- नही किया जावेगा।
  2. लिफाफे के उपर पद का नाम जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है का स्पष्ट उल्लेख किया जायें आवेदन त्रुटिपूर्ण अथवा अपूर्ण होने पर निरस्त किया जावेगा।
  3. आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साईज के फोटो (एक आवेदन पत्र में लगा हुआ हो ) तथा स्वयं का पता लिखा हुआ लिफाफा 5/- रू. की डाक टिकिट के साथ संलग्न करें।

Important Documents

आधार कार्ड रंगीन

पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

मूल निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।

रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र