
सडक में गंदगी, निगम ने की कार्यवाही

बारात के दौरान सड़क में पार्टी पापर बिखेरने, बिल्डिंग मटेरियल रखने तथा गंदगी फैलाने पर संबंधितो से वसूले 5-5 सौ रूपये जुर्माना
राजनांदगांव । नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं मंे गुणात्मक सुधार लाने एवं निगम सीमांतर्गत संक्रमण बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुये होटलों,खोमचे,फल व सब्जी दुकानों आदि के लाईसेंस निरीक्षण,सड़े गले खाद्य पदार्थाे को नष्ट करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पर कार्यवाही करने एवं भवनों की जॉच हेतु टीम गठित की गयी है।
उक्त टीम द्वारा निरीक्षण कर साफ सफाई के अभाव व प्रतिबंधित प्लांस्टिक का उपयोग करने पर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के तहत आज मनोकामना भवन में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के बरात के दौरान सडक में पार्टी पापर बिखेरने के अलावा गोल बाजार पास सड़क में बिल्डिंग मटेरियल रखने तथा गुडाखू लाईन में फल दुकान के पास गंदगी फैलाने पर संबंधितो से 5-5 सौ रूपये अर्थ दण्ड वसूली की गयी।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकार एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा डेयरी,फल-सब्जी, होटलों,भवनों आदि की निरंतर जॉच कर साफ सफाई लाईसेंस आदि के अभाव तथा प्रतिबंधित प्लांस्टिक के उपयोग पर अर्थदण्ड लगाया जा रहा है। साथ ही डेंगु मलेरिया जैसे संक्रामक बिमारी से बचाव के लिये टीम द्वारा सडकों मोहल्लों व घरों के आस पास गंदगी फैलाने, मलमा रखने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही की कडी में टीम द्वारा आज तीन अलग अलग स्थानों पर गंदगी फैलाने तथा मटेरियल रखने वालो पर कार्यवाही किए।
मनोकामना भवन में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के बारात के दौरान सडक में पार्टी पापर फैला देख कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने निर्देशित किए। जिसके परिपालन में संबंधित से 5 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार आज सुबह बाजार क्षेत्र विजिट के दौरान आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सडक में बिल्डिंग मटेरियल रखा देख तथा फल दुकान के सामने गंदगी फैला देख संबंधितो पर कार्यवाही करने कहा, निर्देशानुसार निगम की टीम ने गोल बाजार के पास सडक में बिल्डिंग मटेरियल रखने तथा गुडाखू लाईन फल दुकान के सामने कचरा फैलाने पर संबंधित से 5-5 सौ रूपये जुर्माना वसूला।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य अमला से कहा है कि वैवाहिक एवं सार्वजनिक भवन आदि की समय समय पर निरीक्षण करे और गंदगी फैलाने पर कार्यवाही करे। इसी प्रकार सडक में गंदगी फैलाने व मलमा रखने पर भी मलमा मडप के तहत कार्यवाही करे। उन्हांेने डेयरी,होटलो,खोमचों एवं फल-सब्जी व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई करने,खाद्य सामाग्री को ढककर रखने ताजा खाद्य सामाग्री का विक्रय करने के साथ साथ भवनों आदि में साफ सफाई रखने कचरा निर्धारित स्थान में फैकने,घरों के आस पास व सडक में मलमा नहीं रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपने घरों व घरों के आस-पास साफ सफाई रखने,ताजा खाद्य सामाग्री का उपयोग करने की अपील की है।









































