back to top

राजनांदगांव : लापरवाही पूर्वक एवं नशे की हालत मे वाहन चलाने वालों के ऊपर कार्यवाही करने को लेकर जीवनदान सेवा संस्था ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन…

लापरवाही पूर्वक एवं नशे की हालत मे वाहन चलाने वालों के ऊपर कार्यवाही करने को लेकर जीवनदान सेवा संस्था ने राजनांदगॉव पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

राजनांदगांव। जीवनदान सेवा संस्था ने बताया कि राजनांदगांव से खैरागढ़ मार्ग ओवर ब्रिज में आए दिन सड़क दुर्घटना होती थी जिससे जिला प्रशासन पुलिस बल द्वारा अस्थाई डिवाइडर लगाया गया है। जिसके बाद से एक भी दुर्घटना नहीं हुई है । लेकिन कुछ असामाजिक तत्व के लोग उस डिवाइडर को गिरा देते हैं । एवं उस डिवाइडर में लगे रिबन को तोड़कर रॉन्ग साइड से गाड़ी निकलते हैं। जिससे और बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

जीवनदान सेवा संस्था के सदस्य रोड में गिरे हुए डिवाइडर को आते-जाते वक्त उठाते भी है। मगर कई लोग नशे में गाड़ी चलाते हैं बाइक में तेज आवाज के लिए मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफतार से गाडी चलाने वाले इन सब पर कार्यवाही करने के लिए ताकि किसी भी परिवार के सदस्य की मृत्यु ना हो इस विषय को राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग जी ने गंभीरता से लिया एवं संस्था को पूर्ण रूप से आश्वासन दिया है

कि इन सब पर रोक लगाने के लिए उचित कार्यवाही जल्द ही की जाएगी साथ ही आम जनता को भी जागरूक होने के लिए अपील की ताकि दुर्घटना होने से पहले रोका जा सके जीवनदान सेवा संस्था ने भी लोगों को प्रशासन का साथ देने के लिए अपील की जिससे हम सभी लोग मिलकर ऐसे चल रहे गतिविधियो को रोका जा सके जिससे सभी परिवार के सदस्य सुरक्षित रहें इस मौके पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष देवांगन ,संस्था के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र लाल जंघेल ,प्रदेश महासचिव हरीश भानुशाली,प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण वैष्णव,अभय जंघेल,संस्था के सक्रिय सदस्य राकेश साहू आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page