back to top

राजनांदगांव : उप जेल डोंगरगढ़ में 57 बंदियों को फाईलेरिया एवं  एलबेन्डाजोल की दवा खिलाई गई…


राजनांदगांव 18 मार्च 2025। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ के मेडिकल स्टॉफ द्वारा उप जेल डोंगरगढ़ में 57 बंदियों को फाईलेरिया की दवा एवं  कृमि नाशक दवा एलबेन्डाजोल की दवा खिलाई गई।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड में 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर फाईलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया की दवा खिलाई गयी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page