राजनांदगांव : सोसायटी में तानाशाही चरम पर भ्रष्टाचार, निखिल संग फांसी का फंदा लेकर पहुंचे किसान…

भाजपा सरकार आते ही किसानों की हो रही दुर्दशा

Advertisements

राजनांदगांव – आज पांच सौ से अधिक संख्या में किसान सिंघोला गांव से कलेक्ट्रेट निकले थे जहा पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोकने का प्रयास किया फिर भी किसानों का प्रतिनिधि मंडल बड़ी संख्या में पहुंच कर प्रदर्शन किया प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी भी मौजूद थे। किसानों ने सोसाइटी में खाद और यूरिया की कमी के साथ-साथ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।युवा नेता निखिल द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों की स्थिति बदतर हो गई है किसानों के बीच भय का माहौल है कि वहीं पुराना अध्याय वापस तो नहीं आ रहा जब डाक्टर रमन सिंह के पंद्रह साल के कार्यकाल में हजारों किसानों ने आत्महत्या की थी।युवा नेता ऋषि शास्त्री ने किसानों के साथ न्याय की मांग की और सरकार से कार्रवाई करने की अपील की।

फांसी का फंदा लेकर प्रदर्शन: महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष युवा नेता निखिल द्विवेदी के साथ किसानों ने फांसी का फंदा लेकर न्याय के लिए प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी: प्रदर्शनकारियों ने सोसायटी प्रबंधन सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के खिलाफ नारेबाजी की और न्याय की मांग की गई।

  • चक्का जाम की चेतावनी: जिलाधीश ने एडीएम और तहसीलदार को अपना प्रतिनिधि बना कर भेजा जहा किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे चक्का जाम करेंगे वहीं अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने सहित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

  • किसान नेता डोमार साहू ने बताई आपबीती
    भाजप नेताओं के संरक्षण
    किसान नेता डोमार साहू ने कहा कि सोसाइटी प्रबंधन को भाजपा के नेता जिनमें महापौर मधुसूदन यादव और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल के संरक्षण से सोसायटी के हौसले बुलंद होने का आरोप लगाया गया है।वहीं किसान खाद और यूरिया के लिए दुगने दाम दे कर खरीद रहे है वहीं सोसाइटी में खाद और यूरिया की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता भी नहीं है। सिंघोला सोसायटी प्रबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप: सोसाइटी प्रबंधन पर घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है एक महीने से किसान दफ्तर के चक्कर काट रहे वही मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मामले में अधिकारीयो को जांच कर कार्यवाही करने निर्देशित किया है।

  • इस दौरान अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव विशु अजमानी,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री,युवा नेता संदीप सोनी,प्रदेश सचिव राजा यादव,पूर्व चेयरमैन गणेश पवार,ऋषभ निर्मलकर,अंसल श्रीवास्तव,अभी गुप्ता,प्रिंस पाल, किसान नेता डोमार साहू जसवंत साहू रोहित साहू रामधन साहू पीलू राम साहू मदन साहू लोहान साहू छबिलाल साहू देव सिंह श्रीवास हृदय राम मनोहर राम चुन्नू राम रोम श्याम ओंकार पावेल योगेंद्र मांडवी राम प्रसाद यूके जीवन नेम जितेंद्र साहू सोहन सिंह रमेश गौतम राकेश सोमूढंकर नीरज ठाकुर डोमन साहू घोष साहू सुनील एवं अन्य किसान मौजूद थे