back to top

राजनांदगांव: आड़ा -तिरछा व फैंसी नंबर प्लेट लगे 38 वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही…

  राजनांदगांव ।  पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाएं रखने के उद्देश्य से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वाहनों में आड़ा-तिरछा, अस्पष्ट एवं फैंसी नंबर प्लेट लगे 38 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।

        यातायात पुलिस की वाहन मालिकों से अपील है कि वे अपनी गाड़ियों पर तिरछी, स्टाइलिश या गलत तरीकों से नंबर प्लेट न लगवायें। केवल शासन द्वारा निर्धारित मानक नंबर प्लेट(HSRP) ही लगाएं तथा नियमों का पालन करें। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिल्कुल सीधी, रोशनी में स्पष्ट रूप से पढ़ने योग्य और एचएसआरपी युक्त होनी चाहिए।
Advertisements

You cannot copy content of this page