राजनांदगांव में पीढ़ियों का अनूठा संवाद, अनुभव और नवाचार का मेल…

राजनांदगांव गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ में 3 अक्टूबर 2025 को “संवाद से समाधान” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन परंपरा और नवीनता की खोज पर केन्द्रित रहा, जिसमें दो पीढ़ियों के बीच जीवंत संवाद हुआ।

Advertisements

कार्यक्रम में उभरती पीढ़ी का प्रयोगात्मक अभिनव दृष्टिकोण और ढलती पीढ़ी का परिपक्व अनुभव एक साथ साझा किया गया, जिससे पीढ़ियों की समस्याओं का समाधान खोजने की दिशा में सार्थक पहल हुआ।

डॉ. पुखराज बाफना ने कहा कि संवाद से समाधान कार्यक्रम वास्तव में पीढ़ियों के बीच पुल का कार्य करता है। नई पीढ़ी जहां अपने नवाचार और जिज्ञासाओं के साथ समाज को नई दिशा देने का सामर्थ्य रखती है, वहीं पुरानी पीढ़ी अपने अनुभवों और मूल्यों से उन्हें सही मार्ग दिखाती है। इस प्रकार के संवाद समाज में सामंजस्य और प्रगति का आधार बनते हैं।

आयोजन में देश के चुनिंदा विशिष्ट विशेषज्ञ भी शामिल हुए जो संवाद को और अधिक सार्थक बनाने में योगदान दिया।

राजनांदगांव के गोविंदराम ऑडिटोरियम में हुआ “संवाद से समाधान” कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि जब नई सोच और पुराना अनुभव एक साथ आते हैं तो समाज की चुनौतियों का हल और भी सरल हो जाता है। यही संवाद आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।