back to top

राजनांदगांव : बसंतपुर पुलिस की तत्पर कार्रवाई रास्ता रोककर गाली-गलौज करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना बसंतपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता रोककर गाली-गलौज करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने प्राप्त सूचना पर बासपाई पारा क्षेत्र में पहुंचे जहां कुछ व्यक्ति झगड़ा एवं गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
1️⃣ रवि खेमानी उर्फ रवि पड़वा, पिता तुलसीदास खेमानी (41 वर्ष), निवासी सिंधी कॉलोनी, लालबाग
2️⃣ रोशन वाधवानी, पिता स्व. चीमनदास वाधवानी (45 वर्ष), निवासी जीवन कॉलोनी
3️⃣ शाहिल वाधवानी, पिता रोशन वाधवानी (21 वर्ष), निवासी जीवन कॉलोनी
4️⃣ ऋषभ यादव उर्फ बबलू, पिता ताराचंद यादव (25 वर्ष), निवासी नंदई

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(2) के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय एस.डी.एम. न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात चारों आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।

कार्रवाई में योगदान देने वाले अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक देवादास भारती, नरेश सार्वा, प्र.आर. दीपक जायसवाल, आरक्षक जामेन्द्र वर्मा, रामचरण साहू एवं अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page