back to top

राजनांदगांव: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बाजार में हल्लाबोल, मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार…

खाद्य तेल, किराना सामग्री, पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेसजनों ने व्यापारियों और आमजन से किया जनसंवाद

Advertisements

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार शाम बढ़ती महंगाई के खिलाफ किराना बाजार क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव , के नेतृत्व में कांग्रेसजन शहीद भगत सिंह चौक में एकत्रित हुए, जहां से गुड़ाखू लाईन, जूनी हटरी के बाजार क्षेत्र की ओर कूच कर खुदरा व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि पिछले 10 वर्षों में खाद्य तेल, शक्कर, चायपत्ती, दाल, आटा, चावल समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ी हैं। आमजनता ने कहा कि 200-300 रुपये रोज कमाने वाले परिवारों के लिए घर चलाना बेहद कठिन हो गया है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ रखी है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है, जबकि आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है और इसका सीधा असर गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आम लोगों की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर ईंधन तक हर क्षेत्र में बढ़ती कीमतों ने लोगों का जीवन संकट में डाल दिया है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान पदम सिंह कोठारी, रमेश राठौर,भागवत साहू, विवेक वासनिक, राकेश जोशी, मामराज अग्रवाल, इकरामुद्दीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिंटू, झम्मन देवांगन, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, प्रेम रुचंदानी, पंकज बांधव, राहुल तिवारी, वीरेंद्र चंद्राकर, डॉ राकेश कुमार, प्रवीण मेश्राम, चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, हेमंत ओस्तवाल, ललित मरकाम, ललित कुमरे, प्रदीप राठौर, नरेश साहू, युवराज भारती, सीताराम श्रीवास, मोहन साहू, धनुलाल सेन, कुंजलाल साहू, मनीष साहू, बबलू कसार, ऋषि शास्त्री, शिवम गढ़पायले, संतोष शर्मा, रुपेश साहू, विनोद यादव, सागर ताम्रकार, विशु आजमानी, अंशुल श्रीवास्तव, आशीष बंजारे, निचय बुराडे, सुरेन्द्र गजभिये, राहुल बांधे, कादिर कुरैशी, प्रदीप पटेल, सुरेन्द्र देवांगन, राहुल चौबे, नीलेश ठावरे, आशीष साहू, हर्ष खोब्रागढ़े, लक्ष्मण साहू, राजिक सोलंकी, राकेश चंद्राकर, गोलू,
अभिषेक यादव, सोनू साहू, हिमालय बांधे, हिमांशु बंजारे, ताहिर जोया सहित अन्य कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page