
राजनांदगांव, भारत सरकार के “विकसित भारत @2047” के संकल्प को गति देने एवं युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में “विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम – नशा मुक्त भारत” का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विकसित भारत युवा सांसद विजेता, छत्तीसगढ़ – दीपांशु नेताम, हार्टफुलनेस नशा मुक्ति वारियर प्रियम श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

अतिथि के रूप में – पूर्णिमा साहू, अध्यक्ष, राजगामी संपदा न्यास, राजनांदगांव छ.ग., कांति मौर्य, समाजसेवी, डायरेक्टर डॉ. मनीष जैन, प्राचार्य डॉ. रचना पांडे, नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
वन्देमातरम एवं माई भारत गीत के साथ कार्यक्रम कि शुरुआत हुई,
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कई रचनात्मक प्रस्तुतियां दी गईं: एन.एन.एस. स्वयंसेवकों द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत एवं पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया गया, विद्यार्थियों द्वारा “नशा – विनाश की ओर” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक में नशे के कारण टूटते परिवार और बर्बाद होते भविष्य को दर्शाया गया।,
नशा मुक्ति पर आधारित देशभक्ति एवं प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया।, “नशा मुक्त भारत” थीम पर विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रियम श्रीवास्तव – ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब हमारा युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो। नशा हमारे सपनों का सबसे बड़ा दुश्मन है।”
श्रीमती पूर्णिमा साहू ने ध्यान एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से नशे से मुक्ति के उपाय बताए। कार्यक्रम के अंत में विद्या साहू एवं टीम ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को “नशा मुक्त भारत” की सामूहिक शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
प्राचार्य डॉ. रचना पांडे- ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना जगाते हैं। प्रो. विजय मानिकपुरी- ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एन.एन.एस. स्वयंसेवकों एवं समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में सैकड़ो विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया।









































