
राजनांदगांव, 15 अगस्त 2026। पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल नजर आया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ कर्तव्यनिष्ठा से जनसेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।









































