back to top

राजनांदगांव: जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिव्यांगजन कल्याण में उल्लेखनीय कार्य के लिए उप संचालक वैशाली मरडवार सम्मानित…

राजनांदगांव, 15 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती वैशाली मरडवार को दिव्यांगता के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं रचनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisements

श्रीमती वैशाली मरडवार ने 27 जुलाई 2025 को राजनांदगांव जिले में उप संचालक समाज कल्याण के रूप में पदभार ग्रहण किया। अपने अल्प कार्यकाल में उन्होंने दिव्यांगजन, वृद्धजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं थर्ड जेंडर समुदाय के हित में विभागीय योजनाओं के साथ-साथ कई रचनात्मक पहल कीं।

जिले के विभिन्न विकासखंडों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए दिव्यांगजनों के लिए उपकरण मापन शिविर आयोजित किए गए तथा जिला प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों को उच्च गुणवत्ता के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

दिव्यांगजनों के लिए किए गए कार्यों में 2 जून 2026 को अध्यक्ष विधानसभा निवास, राजनांदगांव में आयोजित वृहद शिविर विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। इस शिविर में सैकड़ों दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करकमलों से किया गया था। इस पहल की राज्य स्तर पर भी सराहना हुई।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में श्रीमती मरडवार के सम्मानित होने पर नगर के समाजसेवियों एवं विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाजसेवी गौतम पारख, सक्षम संस्था के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, अभिलाषा संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार बोद्दून, जिला दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य आलोक बिंदल, संतोष खंडेलवाल, श्रीमती रूपम सोनछत्रा, सूरज बुद्धदेव, अभिलाषा संस्था के प्रशासक एवं छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिलीप श्रीवास्तव, आस्था संस्था के अध्यक्ष महेंद्र सुराना, मनोकामना संस्था की श्रीमती रत्ना ओस्तवाल सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

अभिलाषा संस्था के प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे कार्यों से जिले के जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने श्रीमती वैशाली मरडवार के सम्मान को दिव्यांगजन सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना और प्रोत्साहन बताया।

Advertisements

You cannot copy content of this page