back to top

राजनांदगांव: कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 4 सितम्बर को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 1 सितम्बर। राज्य शासन के आदेशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 4 सितम्बर दिन शुक्रवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।

Advertisements


आयुक्त श्री मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुये कहा है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना वसूल करे। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को उक्त दिवस को अपने अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये है।

Advertisements

You cannot copy content of this page