
राजनांदगांव 1 सितम्बर। बारिश में सुचारू पानी निकासी एव सुगम यातायात की दृष्टिकोण से नगर निगम द्वारा अतिक्रण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी परिपे्रक्ष्य में बसंतपुर मेन रोड एवं जिला चिकित्सालय साहू समाज भवन रोड के पास से अनाधिकृत रूप से रखे ठेला हटाने की कार्यवाही निगम के अतिक्रमण दस्ता द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय बसंतपुर मेन रोड में नाला के उपर अतिक्रमण कर 4 ठेला रखा गया था, जिससे सफाई बाधित हो रही थी। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय साहू समाज भवन की ओर अतिक्रमण कर अवैध रूप से रखे 3 बंद ठेला के कारण आवागमन बाधित होने के साथ साथ गंदगी फैल रही थी। उक्त ठेलो को अतिक्रमण हटाव अभियान के तहत निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के निर्देश पर नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता ने मानव गैंग एवं जे.सी.बी. के माध्यम से हटाने की कार्यवाही किए।
यह अभियान निरंतर जारी रहेगी।
आयुक्त श्री मरकाम ने शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने सहयोग करने नागरिको एवं व्यापारियो से अपील करते हुये कहा है कि शहर के चैक चैराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार अतिक्रमण करने से पानी निकासी प्रभावित होती है। साथ ही सडक में मलमा या मटेरियल रखने से गंदगी फैलती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।











































