
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के लोकप्रिय विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर को युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भव्य आयोजन किए जाने की जानकारी सामने आई है। आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की विशेष प्रस्तुति होने की बात कही गई है।

युवा वेलफेयर फाउंडेशन के संचालक भावेश बैद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आयोजन को लेकर जानकारी साझा की है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया कि डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर जुबिन नौटियाल राजनांदगांव पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे।
आयोजन को लेकर शहर में तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल, समय और अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी आयोजकों की ओर से आगामी दिनों में साझा की जा सकती है।











































