
वेसलियन यूथ फेलोशिप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करीब 30 टीमों के शामिल होने की संभावना
राजनांदगांव। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को राजनांदगांव स्थित वेसलियन चर्च में अखिल भारतीय क्रिश्चियन सिंग सांग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन वेसलियन यूथ फेलोशिप द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और मसीही समुदाय में उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश , उड़ीसा, बालाघाट, जबलपूर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 30 टीमों के शामिल होने की संभावना है।
प्रतिभागी टीमें सामूहिक रूप से मसीही गीतों की प्रस्तुति देंगी। प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब से जज बुलाया गया है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को संगीत एवं गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही सामूहिक सहभागिता का मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता में वर्शिपर ट्विंकल मसीह और वर्शिपर मधु भाट्टी निर्णायक की भूमिका निभाएंगी। आयोजन के दौरान प्रतिभागी टीमों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
वेसलियन यूथ फेलोशिप की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 2 अक्टूबर को वेसलियन चर्च, राजनांदगांव में होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों और संगीत प्रेमियों से आयोजन में सहभागिता की अपील की है।










































