back to top

सेवा संकल्प अभियान के तहत सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ…

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सहभागिता एवं कल्याण के उद्देश्य से सियान मितान सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। यह सात दिवसीय विशेष अभियान 01 से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।


अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न सेवा एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सेवा कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां, साइबर अपराध एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह शामिल हैं।

इन गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक सहयोग और जागरूकता प्रदान की जाएगी।


सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सात दिवसीय सियान मितान सप्ताह वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, अधिकारों और कल्याण से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने 100 वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

सियान मितान सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह द्वारा जिले के 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल, छाता एवं गमछा भेंट कर उनके जीवन अनुभव, सामाजिक योगदान एवं सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page