
राजनांदगांव 2 नवम्बर। निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम सुबह सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य कर्मचारियों से निर्धारित समय तक सम्पूर्ण क्षेत्र में साफ सफाई करने के निर्देश दियें। उन्होंने साफ सफाई रखने, सफाई मंे सहयोग करने नागरिकों से भी अपील की है।
आयुक्त श्री मरकाम सफाई निरीक्षण मंे शहर के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्रों में सफाई का जायजा लेकर सफाई कर्मियों से रूबरू हो निर्धारित समय दोपहर 1 बजे तक साफ सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रों में साफ सफाई रखे। वर्तमान में त्यौहार के पूर्व सभी घरों में साफ सफाई की जा रही है, जिससे बहुतायत कचरा निकल रहा है, कचरा निर्धारित स्थल एवं कचरा गाडी में डालने लोगों को समझाईस देवे, कचरा नाली में न डालने के साथ साथ व्यवसाईयों को भी समझाईस देवे कि वे दुकान के बाहर कचरा न डाले, दुकान बंद करने के पश्चात सड़क में कचरा न डाले उसे एक जगह एकत्रित कर सुबह कचरा गाडी में डाले। उन्होने स्वच्छता एवं सुगम यातायात की दृष्टिकोण से जय स्तम्भ चैक में पसरा वालो को भी फ्लाई ओव्हर के नीचे पसरा लगाने समझाईस दिए।
आयुक्त श्री मरकाम ने स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा, वार्ड चपरासी से कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय तक कार्य करंेगे। बिना कारण किसी भी कर्मचारी को छुटटी न देवे, सभी कर्मचारी निर्धारित समय तक कार्य करेंगे, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। मुक्कडों में कचरा रखा न रहे, नाली व नालो की नियमित सफाई करे, चैराहों एवं सड़कों में गंदगी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे, सफाई में लापरवाही न हो इसका भी ध्यान रखेे, लोगों को भी साफ सफाई के प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा कि सफाई हमारी महती जिम्मेदारी है, इसका इमानदारी से निर्वाहन करे, लोगो को भी स्वच्छता प्रति जागरूक कर उन्हे स्वच्छता से जोडे।










































