back to top

राजनांदगांव: आरक्षक ने नाबालिग युवती की लूटी अस्मत…

राजनांदगांव, 22 जनवरी । चिल्हाटी थाना स्टाफ में शामिल एक जवान ने नाबालिग युवती ली अस्मत लूटकर ‘रक्षक ही भक्षक’ होने को चरितार्थ किया है । विभाग के दामन पर धब्बा लगाने वाले दुष्कर्मी जवान को पुलिस अधीक्षक ने त्वरित रूप से बर्खास्त कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का संकेत दिया है। आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा
363, 376 के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध दर्ज किया गया है।

वनांचल चिल्हाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलबार 19 जनवरी की रात एक जवान ने समाज को कलंकित करने सहित एक बच्ची के जीवन को बर्बाद करने वाला
कृत्य कर पुलिस विभाग की किरकिरी बन गया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आरक्षक रमेश बंजारे मंगलवार की रात लगभग 10 बजे ग्राम मोहगांव गया था । उसने मोहगांव की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने किराए के मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया । आरोपी दूसरे दिन पीड़िता को मोहगांव से अपने साथ बाइक में बैठाकर ले जा रहा था । ग्रामीणों ने एक अनजान के साथ उक्त बच्ची को देखा तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की ।

इस पर पीड़िता ने उसके साथ किये गए कृत्य की जानकारी ग्रामीणों को दी । एक अबोध बच्ची के साथ किये गए अमानवीय कृत्य से बौखलाए ग्रामीणों ने आरक्षक की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उसके हवाले कर दिया।

आरोपी ने अपने द्वारा किये गए अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी से यह बात खुलकर, सामने आ रही है कि आरक्षक जो अपने परिवार के साथ
चिल्हाटी में ही रहता है, उसने एक दूसरे मकान में ग्राम मोहगांव में नाबालिग को ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया । पुलिस के अनुसार आरोपी विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं । पुलिस ने आरोपी आरक्षक रमेश बंजारे को अपनी हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page