
राजनांदगांव, 22 जनवरी। जानवरों को कत्लखाने की ओर ले जाते हुए लापरवाही पूर्वक दुर्घटना कर देने से मौके 23 मवेशियों की मौत हो गयी। हादसे में 5 मवेशी घायल हो गये। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। गैंदाटोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत 10 जनवरी को आयशर क्रमांक एमएम 04-5256 में आरोपी द्वारा 28 नग मवेशियों को भरकर कसाई खाने की ओर ले जाया जा रहा था। अनियंत्रित गति से भाग रहे वाहन चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गयी। मौके पर 23 मवेशी
मर गये और 5 घायल हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आज 22 जनवरी को पुलिस ने आरोपी आयशर चालक नौशाद अली पिता मुर्तुजा अली (34) निवासी गौसिया मस्जिद के पास आसी नगर टेका वार्ड नं. 346 मकान नं. 304 थाना पांच पोली जिला नागपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Advertisements

Advertisements










































