छुरिया : प्लाई वुड से भरा वाहन फिर पलटा….

छुरिया- पुलिस चौकी चिच्चोला क्षेत्र के नेशनल हाईवे 53 में स्थित चिचोला की झूरा नदी पुल के पास आए दिन लगातार सड़क दुर्घटना घट रही है। भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं लेकिन निर्माण कार्य एजेंसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। सड़क में अत्यधिक मोड़ होने के कारण चालक वाहनों से नियंत्रण खो बैठते हैं और डिवाइडर से टकराकर वाहन लगातार एक ही जगह पलट हो रहे हैं। लगता है कि निर्माण कार्य एजेंसी को किसी बड़ी दुर्घटना घटने का इंतजार है, तभी तो लगातार पुल के पास बीच सड़क में भारी वाहन पलट रहे हैं, जिसकी रोकथाम के लिए ना तो सुरक्षित उपाय अभी तक नहीं किये जा रहे हैं और ना ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार हो रही सड़क
दुर्घटना को लेकर गंभीर हैं। इस झूरा नदी पुल के पास जहां सड़क हादसे हो रहे हैं, वहां से सैकड़ों स्कूली छात्र- छात्राएं रोजाना गुजरते हैं। वहीं मंगलवार को साप्ताहिक बाजार भी सड़क किनारे ही लगता है। पुल के दूसी ओर 3: चिचोला बस्ती लगी हुई है।

Advertisements

ऐसे में किसी तरह बड़ी अनहोनी घटना भी घट सकती है। एक- दो घटना की व बात नहीं, यहां पर लगातार सातवीं बार एक ही जगह ग सड़क हादसे हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती हैं रात करीब दो बजे नागपुर की ओर से प्लाईवुड भरकर दु रायपुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक एम एच 40 बीजी 3279 डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया और प्लाईवुड दूसरी ओर सड़क पर बिखर गया जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से प्लाइंवुड को किनारे किया गया। वाहन चालक – परिचालक को मामूली चोटें आई.हैं।एक दिन पूर्व इसी जगह पर रात में ही एक कार सईइक.दुर्घटना का शिकार हो गयी थी ।

उसमें सवारों को मामूली चोटें आई थीं। झूरा नदी पुल के पास लगातार हो रही सड़क दुर्घटना चिचोला, बस्ती से लगे झुरा नदी पुल के पास अभी तक आठवों सड़क दुर्घटना है । गनोमत है कि कोई बड़ा सड़क हादसा नहीं हुआ है। एक दिन पहले इसी जगह सुबह कार दुर्घटना का शिकार हुई थी। इससे पहले अंगुर, संतरा, हल्दी, प्याज, टायर से भरें कटेनर वाहन एक के बाद एक सड़क दुर्घटना के शिकार हुए हैं।इसके बावजूद हाईवे निर्माण कार्य एजेंसी द्वार कोई भी पुख्ता सुरक्षित इंतजाम नहीं किया गया है। चिचोला चौको क्षेत्र में चिचोला के झूरा नदी पुल के अलावा चिंचोला मे नागपुर की ओर पांच किलोमीटर में रानौतालाब के पास कठुआ पुल पहले यह दोनों सिंगल पुलिया हुआ करते थे पर अब फोरलेन हो गये हैं। इसके बाद भी इन जगहों पर अत्यधिक खतरनाक मोड़ है, जो वाहनों की गति अधिक होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठते हैं और डिबाइडर में टकराकर बाहन सड़क में पलट जाता है।

आए दिन कठुआ पुल के पास सड़क हादसे होते हो रहते हैं। झूरा नदी पुल के पास लगातार सात से आठ सड़क दुर्घटना घटित हो गयी पर अभी भी हाईवे काय॑ एजेंसी अशोका बिल्डकॉन गंभीर नहीं है, इसोलिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।चिचोला ग्रामीण क्षेत्र भी झूग नदी और कठुआ पुल के पास बाहों की गति नियंत्रण के लिए हाईवे में उचित उपाय जल्द से जल्द किया जाना चाहिए । वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आगे आकर उचित उपाय करने को पहल को जाती चाहिए, जिससे हो रही सड़क दुर्घटना में विराम लगाया जा सके।