back to top

राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास ,सात वर्षीय युवती को जस गायन दिखाने के नाम से ले गया था, आरोपी रेल्वे ट्रेक में फेंक दिया था मासूम को…

राजनांदगांव। पिछले महीने यानी फरवरी माह में एक 7 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म कर रेलवे ट्रैक में फेककर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने सोमनी थाने में अपराध पंजीबद्ध किया था। इसी के तहत पुलिस लगातार उक्त आरोपी की तलाश में जुटी थी। जिसे कल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी अपने बचाव में आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है जहां उसका उपचार चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार सुननी थाना अंतर्गत एक 7 वर्षीय युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। जिस पर सोनमी पुलिस ने प्रथम दृष्टया देखते हुए, अपराध पंजीबद्ध किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले की जांच में यह सामने आया था कि गांव का ही एक युवक जिसका नाम दीपक बघेल बताया जा रहा है। उक्त नाबालिग लड़की को जस गायन दिखाने के नाम पर लेकर गया था और शराब के नशे पर उसने उक्त नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया और साक्ष्य छुपाने के नाम पर उसने उक्त युवती को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

जिससे वहां से गुजरने वाली ट्रेन से युवती की मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिली। इस मामले की जांच में पुलिस ने दीपक बघेल को गिरफ्तार कर कल थाना लाया जहां पर उसने शौचालय जाने का बहाना कर आत्महत्या का प्रयास किया जिसे तत्काल पुलिस ने जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है और उसका उपचार चल रहा है इस मामले में पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ धारा 302 सहित 363, 366, 376-2f, 376 (2)(l) 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page