राजनांदगांव: पेयजल एवं निस्तारी की समस्या को लेकर मुदलियार के साथ कलेक्टर से मिले ग्रामीण….

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव जितेन्द्र मुदलियार द्वारा राजनांदगांव ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में हो रहे पेयजल एवं निस्तारी की समस्या के संबंध में जिलाधीश टोपेश्वर वर्मा को अवगत करते हुए ज्ञापन सौंपा। पेयजल एवं निस्तारी की समस्या को देखते हुए जिलाधीश श्री वर्मा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर सात दिनों के भीतर पानी की किल्लत दूर करने की बात कही।

Advertisements

श्री मुदलियारने कहा कि गर्मी के शुरूआत होते ही राजनांदगांव ब्लॉक के धीरी समूह नल, जल योजना से जुड़े ग्राम सोमनी, ईरा, सांकरा, मनकी, तोरनकट्टा, बैगाटोला, नवागांव, भर्रेगांव, खुटेरी में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है। वहीं सुरगी सेक्टर के ग्राम सुरगी, कुम्हालोरी, बुचीभरदा, आलीखुंटा, मुड़पार, मलपुरी, उसरीबोड़ सहित अन्य ग्रामों में पेयजल एवं निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्तमान में शिवनाथ नदी में पानी नहीं होने के कारण पेयजल की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे इन ग्रामीण में पेयजल एवं निस्तारी का संकट उत्पन्न हो गया है। सभी गांवों में पेयजल का कोई दूसरा साधन नहीं होने के कारण गंभीर स्थिति खड़ी हो गयी है। श्री मुदलियार ने उक्त समस्याओं को देखते हुए हुए मोंगरा बैराज से शिवनाथ नदी में पानी छोड़ने की मांग की। जिससे धीरी जल संयंत्र से जुड़े 24 गांवों में पेयजल की समस्या दूर हो सके। खरखरा जल परियोजना से पानी छोड़ने पर सुरगी क्षेत्र के गांवों को निस्तारी एवं पेयजल की समस्याओं से छुटकारा मिल पायेगा।

पेयजल एवं निस्तारी की समस्या को देखते हुए जिलाधीश श्री वर्मा ने तत्काल बालोद कलेक्टर सहित खरखरा एवं मोंगरा बैराज के संबंधित अधिकारियों को पानी छोड़ने दूरभाष पर चर्चा कर सात दिनों के भीतर पानी की किल्लत दूर होने की बात कही।

इस अवसर पर ग्राम सुरगी क्षेत्र के भेषदास साहू, दिलीप चंद्राकर, हेमंत कुमार साहू, ताम्रध्वज साहू, अरूण साहू, किशोर साहू, टेकूराम साहू, डिलेश्वर, मनेाज साहू, गोविंद सिन्हा, द्वारिका साहू, हिमांचल दुबे, राधेश्याम ढीमर, महेश दिवाकर, परमानंद साहू, सुनील साहू, धर्मेन्द्र साहू, भुरू साहू, भर्रेगांव से गजाधर साहू, कमलेश साहू, त्रिभुव सिन्हा, पोषण सिन्हा, युगल सिन्हा, जैनम चंद्राकर, सुभाष चंद्राकर, मनेाज चंद्राकर, खुटेरी से श्याम लाल साहू, विक्की साहू, मन्ना साहू, तोरणकट्टा-ईरा से भारत साहू, शरद साहू, संजय चंद्राकर सहित युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानुशाली, युकां के महासचिव राजिक सोलंकी, अमित कुशवाहा, शेख आसिफ, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।